- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में लोगों को अभी पूरी तरह से सर्दी से राहत नहीं मिलेगी। प्रदेश के एक बार फिर से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आने वाला है। मौसम विभाग की ओर से एक बार फिर से नया अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से अब 15 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का अलर्ट जारी किया गया है। इसका प्रभाव प्रदेश में 17 फरवरी तक रहने की संभावना है।
इसके प्रभाव से रविवार से राजस्थान के उत्तरी क्षेत्र के जिलों (हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, चूरू, दौसा, झुंझुनूं और अलवर) में हल्की बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जातई है। बारिश होने के कारण यहां पर दिन और रात के तापमान में फिर गिरावट आने की संभावना है। दूसरी ओर से उत्तरी क्षेत्र के जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री ऊपर जाने के कारण लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। अब इन जिलों में हल्की बारिश से लोगों को राहत मिलने के संकेत हैं।
बाड़मेर शहर में लोगों को अभी से गर्मी का कहर झेलना पड़ रहा है। यहां पर अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं फतेहपुर में अभी भी सर्दी पड़ रही है। यहां पर न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
जयपुर में इतना रिकॉर्ड हुआ न्यूनतम तापमान
वहीं गुरुवार को राजधानी जयपुर में तापमान 13.8 डिग्री, अजमेर 11 डिग्री, बाड़मेर 15.4 डिग्री, भीलवाड़ा 8.7 डिग्री, पिलानी 8.2डिग्री, चित्तौडग़ढ़ 8.3 डिग्री, कोटा 11.8 डिग्री, जैसलमेर 12.6, धौलपुर 10.6 डिग्री, जोधपुर सिटी 11.8 डिग्री और बीकानेर 28.4 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया किया।
PC: patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें