Offbeat: क्या कौआ देता है मौत का संकेत? जान लें ये शगुन और अपशगुन की बातें

Samachar Jagat | Monday, 07 Oct 2024 02:32:32 PM
Offbeat: Does a crow indicate death? Know these good and bad omens

कौए को कई लोग अपशकुन से जोड़ते  है। लेकिन क्या यह सच है? ज्योतिषियों के अनुसार यह सच है। कौए को उसकी आवाज के कारण अशुभ कहा जाता है। शास्त्रों में कौए को यमदूत भी कहा जाता है। मान्यताओं के अनुसार कौआ यमराज के पास जा कर उन्हें धरती के लोगों के बारे में बताता है, लेकिन धर्मग्रंथों के अनुसार कौए को मनुष्यों का संदेशवाहक बताया गया है। ये कहा जाता है कि कौआ ही मनुष्यों को किसी भी शुभ अशुभ घटना के बारे में सबसे पहले जानकारी देता है। तो क्या कौआ मौत का संकेत भी देता है? आइए जानते हैं।
 
कौए की क्षमता: कौआ आने वाली घटना को पहले से भांप लेता है। हमारे पूर्वज कौओं के माध्यम से हमसे संपर्क करते थे और आने वाली घटनाओं के बारे में हमें बताते थे।

झगड़े की संभावना: मान्यताओं के अनुसार अगर कौओं का झुंड आपके घर आकर बैठ जाए तो इसका अर्थ है कि किसी न किसी के बीच झगड़ा होने वाला है या मकान मालिक पर कोई आपत्ति आने वाली है। 

कौए की आवाज की दिशा: दोपहर से पहले, पेड़ पर बैठे कौए की आवाजर पूर्व या उत्तर दिशा में आती है तो इस से दिन शुभ रहता है। इसे पत्नी द्वारा मिलने वाले सुख का संकेत माना जाता है।वहीं ​अगर कोई कौआ  घर की छत पर आकर दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके बैठ कर बोलता है तो ये शुभ संकेत नहीं है। ये घर में किसी की मौत होने का संकेत देता है। 

​पानी पीता हुआ कौआ: आप कहीं जा रहे हैं और  कोई कौआ बर्तन में पानी पीता हुआ दिखाई दे तो धन की प्राप्ति होती है। इस से आपको सफलता की भी प्राप्ति होती है। 

pc: India TV Hindi

​मुंह में रोटी का टुकड़ा: अगर कोई कौआ मुँह में रोटी या मांस का टुकड़ा लिए दिखाई दे तो आपकी कोई बड़ी मनोकामना जल्द ही पूरी होने वाली है।

कौए का स्पर्श: अगर कौआ  चोंच मारे तो ये अशुभ माना जाता है। वहीं  कौआ व्यक्ति के सिर पर आकर बैठ जाए तो उसकी मृत्यु नजदीक होती है। 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.