Offbeat: महाभारत में मारे गए थे पांडवों के 8 पुत्र, जानें कैसे हुई किसकी मौत

varsha | Tuesday, 08 Oct 2024 01:40:22 PM
Offbeat: 8 sons of Pandavas were killed in Mahabharata, know how each one died

pc: india

महाभारत की कहानी में पांडवों के पुत्र अभिमन्यु के बारे में आप जानते होंगे। वो एक वीर योद्धा था।  लोग घटोत्कच के बारे में भी जानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं पांडवों के 8 पुत्रों की मौत महाभारत के दौरान हुई थी। 

महाभारत में पांडवों के पुत्रों में अभिमन्यु और घटोत्कच के वीरगति को प्राप्त होने की कथा सब जानते हैं। लेकिन बाकी सब की मृत्यु कैसे हुई, इस बारे में हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं। 

आपको जानकारी के लिए बता दें कि अभिमन्यु चक्रव्यूह तोड़ते समय वीरगति को प्राप्त हुए थे। घटोत्कच जब कौरवों की सेना पर कहर बनकर टूटने लगे तो कर्ण ने दुर्योधन के कहने पर उन पर इंद्र का अमोघ अस्त्र चला दिया था जिसके कारण उनकी मौत हुई। 

अर्जुन और नागकन्या उलूपी के पुत्र इरावन थे। पांडव जब महाभारत युद्ध से पहले मानव बलि देने के लिए इच्छुक थे तब इरावन ने खुद की बलि चढ़ा दी थी। 

पांडवों के अन्य पांच पुत्र जिन्हें उप पांडवों के नाम से जाना जाता है. प्रतिविन्ध्य,  सुतसोम, शतनिक, श्रुतसेन, श्रुतकर्मण थे। 

अस्वस्थामा महाभारत युद्ध के बाद रात में शिविर में घुसा, वह पांडवों को मारने के उद्देश्य से आया था लेकिन गलती से पांडवों की जगह उसने रात में सोते हुए पांडवों के पांचों बेटों को मार दिया। 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.