Instagram: मैसेज या नोटिफिकेशन से हो गए हैं परेशान तो इस प्रकार कर दें प्रोफाइल को म्यूट

Hanuman | Wednesday, 04 Dec 2024 04:05:35 PM
Instagram: Are you annoyed by messages or notifications? This is how you can mute your profile

इंटरनेट डेस्क। इंस्टाग्राम भी फेसबुक और व्हाट्सएप की तरह ही सोशल मीडिया का एक बहुत ही लोकप्रिय प्लेटफॉर्म है। ये लोगों के लिए टाइम पास का एक अच्छा माध्यम भी है। इसमें कई प्रकार की उपयोगी फीचर लिए गए हैं। इसमें प्रोफाइल को म्यूट करने का ऑप्शन भी दिया हुआ है। अगर आप किसी प्रोफाइल से आ रहे मैसेज या नोटिफिकेशन से परेशान हो गए हैं, तो आप इस प्रोफाइल को म्यूट कर सकते हैं। किसी प्रोफाइल को म्यूट करने से संबंध यूजर्स को ये पता नहीं चल पाएगा कि उसे म्यूट कर दिया है। ऐसा करने से आपको उस यूजर से पोस्ट, स्टोरीज नोट्स नहीं मिलेंगे। 

ये है प्रोसेस: 
- सबसे पहले  इंस्टाग्राम अकांउट ओपन करना होगा।
-अब इसमें किसी यूजर को म्यूट करने के लिए उनकी प्रोफाइल पर जाना होगा। 
-इसमें आपको फॉलो टैब पर क्लिक करना होगा। 
-इसके बाद म्यूट विकल्प का चयन करें। 
- इस विकल्प में आपको एक ही समय में केवल पोस्ट, स्टोरीज, नोट्स या तीनों को म्यूट करने का मौका मिलेगा। 
-आप ये काम आसानी से कर सकते हैं।

PC: indiatoday
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.