- SHARE
-
इंटकनेट डेस्क। अक्सर देखा जाता है कि गर्मी के समय में पेट की परेशानियां काफी बढ़ जाती है। लोगों को सर के ऊपर तपती धूप से परेशान होता पड़ता है तो शरीर के अंदर भी पेट में हुई गड़बड़ी के कारण उन्हें असहजता महसूस होती है। चिकित्सकों का भी मानना है कि गर्मी के समय में पेट की परेशानियां काफी बढ़ जाती है। ज्यादातर यह समस्या गर्मी के समय में मसालेदार खाना खाने से होती है लेकिन कभी-कभी तेज गर्मी के कारण भी पाचन में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर आप इस तरह की परेशानियों से परेशान रहते हैं तो आज हम आपको बताने वाले हैं तुरंत राहत पहुंचाने वाले कुछ उपाय
खूब पिएं पानी और तेल को करें अवॉइड
गर्मी के समय में अपने पेट के पाचन को सही करने के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की आवश्यकता है। इससे आपका शरीर फिट तो रहेगा ही साथ ही आपका पेट भी सही होगा। इसके साथ ही गर्मी के समय में आपको अधिक तला हुआ खाने से भी बचना चाहिए। इसके पीछे का कारण यह है कि अधिक तेल वाला खाना शरीर की गर्मी को बढ़ाता है जिससे पेट के गड़बड़ होने के चांसेस बढ़ जाते हैं।
पुदीना, ऐलोवेरा और दही है रामबाण
गर्मी के मौसम के लिए दही का सेवन करना बहुत सही माना जाता है। इसके साथ ही फलों का जूस खास कर एलोवेरा का जूस गर्मी के समय में पेट की जलन को काम करता है। पुदीना भी एक ऐसी ही चीज है जो गर्मी के समय में आपके साथ आपके पेट को फायदा पहुंचा सकता है।
PC: IndiaTV