- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। रंगों का दो दिवसीय त्योहार होली इस बार 13 और 14 मार्च को मनया जाएगा। इस बार होली दहन 13 मार्च को रात को किया जाएगा। वहीं 14 मार्च को रंगों वाली होली खेली जाएगी। हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किए जाने के अगले दिन रंगों की होली खेली जाती है।
होलिका दहन में तिथि, भद्रा और शुभ मुहूर्त का विशेष ध्यान लोगों द्वारा रखा जाता है। आज हम आपको इस बात होली दहन के शुभ मुहूर्त के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आपको बात दें कि होलिका दहन पर इस बार सुबह 10 बजकर 35 मिनट से रात 11 बजकर 26 मिनट तक भद्रा का साया होने के कारण रात को किया जाएगा।
शास्त्रों के अनुसार, भद्रा काल में होली का दहन किया जाना शुभ नहीं होता है। आपको बात दें कि 13 मार्च, सुबह 10 बजकर 35 मिनट से 14 मार्च, दोपहर 12 बजकर 24 मिनट तक फाल्गुन पूणिमा की अवधि रहेगी। 13 मार्च को दिन और रात को पूर्णिमा तिथि होने के कारण इसी दिन होलिका दहन किया जाएगा। खबरों के अनुसार, 13 मार्च को भद्रा काल सुबह 10 बजकर 35 मिनट से 11 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। वहीं शाम 6 बजकर 57 मिनट से रात 8 बजकर 14 मिनट तक भद्रा की पूंछ और रात 8 बजकर 14 मिनट से रात 10 बजकर 22 मिनट तक भद्रा मुख की अवधि रहेगी।
होलिका दहन के लिए मिलेगा 1 घंटा 4 मिनट का समय
खबरों के अनुसार, 13 मार्च को होलिका दहन के लिए 1 घंटा 4 मिनट का समय मिलेगा। इस बात होली का दहन का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 27 मिनट से मध्य रात्रि 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
PC: jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें