Holi 2023: शुभ मुहूर्त में आज जलेगी होली, बन रहे पांच बड़े योग

Shivkishore | Monday, 06 Mar 2023 09:19:13 AM
Holi 2023: Holi will burn today in auspicious time, five big yogas are being made

इंटरनेट डेस्क। होली के त्योहार को लेकर इस बार थोड़ा सा संशय बना हुआ है, लोगों के मन ये विचार चल रहे है की होली छह मार्च को जलाई जाएगी या फिर सात मार्च को। ऐसे में आपकों बताने जा रहे होली का जलाने का मुहूर्त। जिसके बाद आपकी सारी ही टेंशन खत्म हो जाएगी।

जानकारी के अनुसार इस साल पूर्णिमा दो दिन तक रहेगी। जो कि आज शाम यानी 6 मार्च को 4.18 पर शुरू होगी और इसके साथ भद्रा दोष भी रहेगा। लेकिन रात में 12.40 से होली जलाने का शुभ मुहूर्त रहेगा। ऐसे में चाहे तो होली आज भी जला सकते है। वैसे देश में दो दिनों तक 6 और 7 मार्च को अलग अलग दिन होली जलाई जाएगी।

वहीं आज गुरु और शनि खुद की राशि में और शुक्र उच्च स्थिति में है। ऐसे में यह एक बहुत ही बड़ा योग बन रहा है। ऐसा योग पिछले 700 साल पहले बना था। जानकारी के अनुसार आज केदार, हंस, मालव्य, चतुष्चक्र और महाभाग्य नाम के पांच बड़े योग बन रहे हैं। 
 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.