Health Tips: इन चीजों से आप बना सकते हैं हेल्दी चाय, सेहत को मिलेगा फायदा 

Hanuman | Wednesday, 11 Oct 2023 11:28:36 AM
Health Tips: You can make healthy tea with these things, your health will be benefited

इंटरनेट डेस्क। भारत में बड़ी संख्या में लोग चाय का सेवन करते हैं। बड़ी संख्या में लोगों द्वारा सुबह की शुरुआत ही चाय के साथ की जाती है। ज्यादा चाय पीना सेहत के लिए हानिकारक होता है। हालांकि आप चाय को हेल्दी बनाकर भी सेवन कर सकते हैं।

आज हम आपको कुछ चीजों के बारे में जानकारी देने जा रहे रहे हैं, जिन्हें मिलाकर आप चाय को हैल्दी बना सकते हैं। आप चाय में नींबू के रस का उपयेाग कर सकते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी मिलता है, जो स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है।

अदरक चाय का स्वाद तो बढ़ती है, ये सेहत के लिए भी लाभकारी होती है। वहीं आप चाय में तेजपत्ता भी डाल सकते हैं। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं।  दालचीनी का भी चाय में डालकर सेवन किया जा सकता है। इससे चाय भी स्वादिष्ट बन जाती है। इसमें विटामिन-बी और के पर्याप्त मात्रा में मिलते हैं। 

PC: freepik



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.