Health Tips: सेहत के लिए वरदान है सफेद पेठा, इन बीमारियों का खतरा हो जाता है कम

Hanuman | Wednesday, 26 Mar 2025 01:28:42 PM
Health Tips: White petha is a boon for health, reduces the risk of these diseases

इंटरनेट डेस्क। क्या आप सफेद पेठा के बारे में जानते हैं, नहीं तो आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं। कद्दू की एक प्रजाति की ये सब्जी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। गर्मी के मौसम में इस सब्जी का जूस सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है।

ये शरीर को ठंडक देता है। ये जूस पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में उपयेागी है। इसे पीने से कब्ज, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। रोजाना इस जूस को पीने से पेट साफ रहता है। ये वजन घटाने में भी सहायक है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मिलता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी ये उपयोगी है।

ये डायबिटीज को कंट्रोल करने में उपयोगी है। इसमें मौजूद एंटी-डायबिटिक गुण इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाने में उपयोगी है। ये दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाने में भी उपयोगी है।

PC: mahaagrin
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From jagran



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.