Health Tips: सेहत से जुड़ी ये परेशानियां बढ़ा सकती है त्रिफला चूर्ण, सेवन करने से पहले जान लें ये बातें

Hanuman | Wednesday, 05 Feb 2025 04:10:37 PM
Health Tips: Triphala powder can increase these health problems, know these things before consuming it

इंटरनेट डेस्क। त्रिफला चूर्ण (आंवला, हरड़ और बहेड़ा का मिश्रण) हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होती है। इसका सेवन करने से पाचन में सुधार, आंतों को साफ करने और मल त्याग को नियमित करने में सहायता मिलती है।

हालांकि इसका सेवन करना कुछ लोगों के लिए हानिकारक भी साबित हो सकता है। आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं। त्रिफला चूर्ण पेट में जलन पैदा कर सकती है। वहीं इसका सेवन करने से लोगों को दस्त की परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है।

इससे बचने के लिए त्रिफला चूर्ण खाते समय पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए। वहीं इसका सेवन करने से लोगों को एलर्जी  का भी सामना करना पड़ सकता है। इसके कारण त्वचा पर लाल चकत्ते, खुजली, सूजन और सांस लेने में कठिनायां जैसी परेशानियां हो सकती है। इसी कारण आपको इसका ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए।

PC: hexahealth
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From jagran



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.