Health Tips: कब्ज की परेशानी दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें, मिलेगा फायदा

Samachar Jagat | Saturday, 10 Aug 2024 01:24:52 PM
Health Tips: To get rid of constipation, include these things in your diet, you will get benefit

इंटरनेट डेस्क। खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण लोगों को कब्ज की परेशानी का सामना करना पड़ता है। लंबे समय तक कब्ज की परेशानी होना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। डाइट में कुछ बदलाव कर आप इस परेशानी को दूर कर सकते हैं। कब्ज की परेशानी को दूर करने के लिए फाइबर से युक्त भोजना करना चाहिए। 

कब्ज की परेशानी को दूर करने के लिए आपके लिए फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना लाभकारी होता है। इसके लिए आप गोभी, शकरकंद, परवल, भिंडी, गाजर, शलगम, बैंगन आदि का सेवन कर सकते हैं।

वहीं  सेब, केला, संतरा, अंगूर और अनार आदि फल भी ये परेशानी दूर करने में उपयोगी है। वहीं आप रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीकर भी इस परेशानी से राहत पा सकते हैं। मसूर दाल, चना, राजमा और छोले आदि भी कब्ज दूर करने में उपयोगी हैं। वहीं आप साबुत अनाज जैसे बाजरा, ब्राउन राइस, ओट्समील का भी सेवन कर सकते हैं।

PC:  1mg
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.