Health Tips: ये है खीरा खाने का सही समय, मिलेगा फायदा

Samachar Jagat | Wednesday, 18 Sep 2024 02:54:49 PM
Health Tips: This is the right time to eat cucumber, you will get benefits

इंटरनेट डेस्क। खीरा हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसमें 95 प्रतिशत पानी होने के कारण ये हमारी सेहत के लिए ज्यादा ही लाभकारी होता है।  इसमें विटामिन, न्यूट्रिशन और एंटीऑक्सीडेंट्स भी मिलते हैं। इसी कारण आप इसे डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं।

आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि किस समय खीरा खाना सेहत के लिए ज्यादा लाभकारी होता है। आपको बता दें कि खीरा रात के मुकाबले दिन में खाना ज्यादा गुणकारी होता है। आप इसे सुबह खाली पेट खा सकते हैं। इससे पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। वहीं दोपहर के भोजन के साथ खीरा खाने से शरीर को ताजगी महसूस होती है।

हालांकि शाम के समय हल्के नाश्ते में भी इसका सेवन किया जा सकता है। रात को खीरा खाने से बचना चाहिए।  खीरा वजन घटाने, पाचन सुधार और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में बहुत ही उपयोगी है। 

PC: freepik
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.