Health Tips: लंग्स के लिए बहुत ही लाभकारी होती हैं ये दो चीजें, जरूर करें सेवन

Samachar Jagat | Friday, 11 Oct 2024 05:06:32 PM
Health Tips: These two things are very beneficial for lungs, consume them

इंटरनेट डेस्क। अच्छी सेहत के लिए लंग्स का भी सही प्रकार से काम करना बहुत ही जरूरी है, ये हमारे शरीर के सबसे अहम अंगों में से एक है, जो सांस लेने की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण प्रमुख भूमिका अदा करते हैं। इसी कारण लंग्स की देखभाल बेहद जरूरी होती है।

आज हम आपको कुछ चीजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो लंग्स की सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होती हैं। हल्दी में करक्यूमिन पाया जाता है, जो कि इसे एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होने के कारण लंग्स इंफ्लेमेशन कम करने में उपयोगी है। हल्दी दूध, हल्दी चाय या फिर हल्दी पानी लंग्स को डिटॉक्स करने में उपयोगी है।

वहीं शहद लंग्स के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसके एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल प्रभाव लंग्स के लिए लाभकारी होते हैं। इसी कारण शहद लंग्स को अटैक करने वाले फ्री रेडिकल से लडऩे में उपयोगी है। सुबह-सुबह शहद नींबू पानी पीना लंग्स के लिए लाभकारी होता है। 

PC:  medanta
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.