- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। आज के समय में डायबिटीज की बीमारी लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। ये लाइलाज बीमारी कई बड़ी परेशानी का कारण भी बन सकती है। इस बीमारी को केवल दवाओं और सही खानपान से कंट्रोल किया जाता है।
डायबिटीज की बीमारी के भी कई लक्षण नजर आते हैं। जिनकी पहचान कर समय रहते गंभीर परिणामों से बचा जा सकता है। आज हम आपको डायबिटीज होने पर भी शरीर में नजर वाले इसके लक्षणों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। डायबिटीज का शिकार होने पर हाथ और पैर में झुनझुनी या सुई चुभोने जैसा महसूस होने लगता है। ब्लड वेसल्स के डैमेज होने की वजह से ऐसा होता है।
वहीं हाथों और पैरों में ऐंठन भी इस बीमारी के प्रमुख लक्षण हैं। पैरों में ऐंठन और असुविधा भी इस बीमारी के लक्षण हैं। पैरों में अल्सर या छाले की समस्या होने पर आप तुंरत ही डॉक्टर से इसकी जांच करवाएं। वहीं मांसपेशियों में कमजोरी होना भी इसका एक कारण है।
PC: freepik
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From jagran