- SHARE
-
इंटरनेेट डेस्क। गर्भावस्था में महिला को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होता है। इस दौरान महिला के शरीर में पर्याप्त मात्रा में विटामिन, मिनरल्स और अन्य तत्व होने चाहिए। महिलाओं के लिए विटामिन बी-12 भी बहुत ही जरूरी है।
गर्भावस्था के दौरान भी शरीर में इस विटामिन की कमी होने पर मां और शिशु दोनों की सेहत पर प्रभाव पड़ सकता है। ये विटामिन शरीर में खून बनाने में उपयेागी है। इससे ही इम्यूनिटी को मजबूत होती है। आज आपको उन चीजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो शरीर में इस विटामिन की कमी नहीं होने देती हैं।
आपको इन चीजों को अपनी डाइट शामिल कर लेना चाहिए। इस विटामिन कमी को पूरा करने के लिए आपको दूध, दही, पनीर, अंडे, चिकन, फिश, रेड मीट, सोयाबीन, रागी, बाजरा, बादाम, अखरोट, अलसी के बीज, कद्दू के बीज और सूरजमुखी के बीजों का सेवन करना चाहिए। इन सभी चीजों में विटामिन बी-12 मिलता है।
PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From hindi.news24online