Health Tips: गर्भवती महिलाएं नहीं करें इस चीज का सेवन, नहीं तो बढ़ जाएगा इस बात का खतरा

Hanuman | Monday, 17 Mar 2025 02:44:43 PM
Health Tips: Pregnant women should not consume this thing, otherwise the risk will increase

इंटरनेट डेस्क। गर्भवती महिला को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होता है। इस दौरान महिला के खानपान का बच्चे पर भी प्रभाव पड़ता है। इसी कारण कुछ चीजों का इस दौरान महिला के सेवन करने पर मनाही होती है। आज हम आपको एक चीज के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसका गर्भवती महिला को सेवन  नहीं करना चाहिए।

ये चीज मोरिंगा पाउडर है, जिसे सुपरफूड कहा जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं, लेकिन ये गर्भवती महिला के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। मोरिंगा पाउडर में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो गर्भाशय को संकुचित कर सकते हैं।

इसी कारण से इसका सेवन करने से समय से पहले डिलीवरी का खतरा बढ़ सकता है। शुरुआती महीनों में इसका सेवन करने से गर्भपात की संभावना बढ़ जाती है। इसी कारण गर्भवती महिला को डॉक्टर से सलाह के बाद ही इसका सेवन करना चाहिए। 

PC:  cdc.gov
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From jagran



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.