Health Tips: सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं पैक्ड जूस, जूझना पड़ सकता है इन गंभीर बीमारियों से

Samachar Jagat | Thursday, 05 Sep 2024 01:30:18 PM
Health Tips: Packed juices can prove harmful for health, you may have to struggle with these serious diseases

इंटरेनट डेस्क। बहुत से लोग खुद को हेल्दी और फिट रहने के लिए जूस का नियमित रूप से सेवन करते हैं। हालांकि, बहुत से लोग तो रोज की भागदौड़ और बिजी शेड्यूल की वजह से पैक्ड जूस पीते हैं। आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि पैक्ड जूस लाभ पहुंचाने के स्थान पर सेहत के लिए हानिकारक भी साबित हो सकते हैं।  

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, पैक्ड जूस सेहत के लिहाज से बिल्कुल भी हेल्दी नहीं होते हैं। इनके कारण आपको कई प्रकार की गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको बात दें कि कई पैकेज्ड जूस में शामिल एडेड शुगर आपके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकते हैं।

इस कारण आपको वजन बढऩे के साथ ही टाइप 2 डायबिटीज की बीमारी का समाना करना पड़ सकता है। वहीं पैक्ड जूस के कारण आपको दांतों की समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। इसमें मौजूद हाई चीनी और एसिडिटी के कारण दांतों का इनेमल खराब हो सकता है। इससे आपको कैविटी और अन्य दांतों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

PC: dnaindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.