Health Tips: दिल के लिए बहुत ही लाभकारी है सहजन, पाए जाते हैं ये पोषक तत्व

Hanuman | Friday, 09 Aug 2024 02:42:56 PM
Health Tips: moringa is very beneficial for the heart, these nutrients are found in it

इंटरनेट डेस्क। सहजन की सब्जी हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होती है। इसकी डंठल से लेकर पत्तियों तक भी सेहत के लिए उपयोगी है। मोरिंगा के नाम से जानी जाने वाली इस सब्जी में विटामिन-ए, बी, सी, कैल्शियम, आयरन और पोटेशियम पाए जाते हैं। 

सहजन की सब्जी दिल के लिए बहुत ही लाभकारी होती है। इसका सेवन कर आप दिल से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों से खुद को बचा सकते हैं। ये कोलेस्ट्रॉल कम करने में उपयोगी है। इससे आर्टरीज में प्लेग कम जमा होता है। 

सहजन की सब्जी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मिलते हैं। ये हमारे हार्ट बचने में  बहुत ही लाभकारी होते हैं। इसमेें मिलने वाला पोटेशियम ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में उपयेागी है। इसी कारण दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। आपको आज ही इस सब्जी का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए। ये सेहत से जुड़ी कई परेशानियों को भी दूर करने में उपयोगी है।

PC:  moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.