Health Tips: सर्दी के मौसम में मक्का को डाइट में करें शामिल, सेहत को मिलेंगे ये फायदे

Hanuman | Wednesday, 27 Nov 2024 03:51:42 PM
Health Tips: Include corn in your diet during winter season, you will get these health benefits

इंटरनेट डेस्क। सर्दी के मौसम में कई चीजों का सेवन करना सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इन्हीं में से एक मक्का भी है। पोषण से भरपूर ये अनाज सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी होता है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं।

इसे भुनकर, उबालकर या कॉर्नमील जैसे तरीकों से डाइट में शामिल किया जा सकता है। ये आंखों के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसमें ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट मिलते है, जो आंखों के लिए गुणकारी होते हैं और आंखों को उम्र से संबंधित स्थितियों जैसे मैक्यूलर डीजनरेशन से बचाने में उपयोगी होते हैं।

मक्का में मौजूद कैरोटीनॉयड आंखों को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में उपयोगी है। सर्दी के मौसम में इसका सेवन करने से मांसपेशियों को काफी फायदा मिलता है। यह मसल्स को रिपेयर करने में भी सहायता करता है। आपको आज ही मक्का को अपनी डाइट में शामिल कर लेना चाहिए। 

PC: carrollgrown
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.