Health Tips: अर्थराइटिस से है परेशान तो डाइट में शामिल करे आप भी ये चीजे

Shivkishore | Thursday, 18 May 2023 02:20:39 PM
Health Tips: If you are troubled by arthritis, then include these things in your diet

इंटरनेट डेस्क। अर्थराइटिस के मरीजों को जोड़ों में दर्द की समस्या होती है और कभी कभी तो हालात ये होते है की वो अपना काम भी नहीं कर पाते है। अर्थराइटिस में कभी-कभी दर्द इतना बढ़ जाता है कि चलने-फिरने में भी परेशानी होती है। ऐसे में आज आपको बता रहे है कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिनके सेवन से आपको फायदा मिल सकता है।

लहसुन का सेवन करें
आपको अर्थराइटिस की समस्या है तो आपको लहसुन का सेवन करना चाहिए। इसमें एंटी-बैक्टीरियल, मिनरल्स और एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से आर्थराइटिस का खतरा कम होता है और साथ ही आपको राहत भी मिलती है। ऐसे में आपको लहसुन का सेवन फायदा दे सकता है।

अखरोट है फायदेमंद
इसके साथ ही आपको अखरोट का सेवन भी करना चाहिए। अर्थराइटिस में ये आपके लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। अखरोट में ओमेगा -3 फैटी एसिड पाया जाता है जो गठिया के लक्षणों के साथ-साथ आपकी सूजन को भी कम करता है।
pc-  jagran.com



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.