Health Tips: आप भी परेशान हैं फैटी लिवर से तो अपना सकते हैं ये आयुर्वेदिक नुस्खें

Samachar Jagat | Monday, 19 Feb 2024 02:17:16 PM
Health Tips: If you are also worried about fatty liver then you can adopt these Ayurvedic remedies

इंटरनेट डेस्क। आप भी अगर फैटी लिवर की समस्यां से गुजर रहे हैं तो आपको आज बता रहे हैं कुछ आयुर्वेदिक नुस्खें जिनको अपनाने से आपको इस समस्यां से छुटकारा मिल सकता है। वैसे आपको बता दें की फैटी लिवर एक साइलेंट डिजीज़ है। इसमें लिवर बढ़ने की वजह से पेट के दाएं ओर दर्द का एहसास होता है। थकान, मतली और भूख न लगना इसके  लक्षण है। ऐसे में जानते है इसके आयुर्वेदिक उपाय।

आंवला
आप विटामिन सी से भरपूर आंवले का सेवन कर सकते है। यह शरीर में जमी गंदगी को बाहर निकालने में बेहद मदद करता है। शरीर में गंदगी इकट्टा होते रहने से शरीर बीमार होते जाता है। इसलिए समय-समय पर उसे डिटॉक्सीफाई करते रहना जरूरी है। आंवले के जूस के सेवन से फैटी लिवर की समस्या में काफी आराम मिलता है।

करी पत्ता
इसके अलावा आप चाहे तो करी पत्ते का सेवन कर सकते है। इसमें विटामिन ए और सी मौजूद होता है। साथ ही एंटीऑक्सीडेंट्स भी। करी पत्ते को खाने से भी फैटी लिवर की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। 

pc- lucknow.apollohospitals.com, ndtv.in,news18 hindi



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.