Health Tips: इस साग के खाने से आपका हार्ट रहता है हेल्दी, कई बीमारियों में भी है रामबाण

Shivkishore | Tuesday, 09 Jan 2024 02:31:10 PM
Health Tips: Eating this greens keeps your heart healthy, it is also a panacea for many diseases.

इंटरनेट डेस्क। सर्दियों का मौसम चल रहा है और इस मौसम में लोग घी, तेल से बनी खूब चीजे खाते है। लेकिन क्या आप सर्दियों में मिलने वाला सरसो का साग खाते है। अगर नहीं तो आपको खाना चाहिए। इसके सेवन से आपको कई तरह के फायदे मिलते है। तो आए जानते है आज इसके बारे में। 

हार्ट के लिए 
सरसों के साग को पालक, मेथी, बथुआ और मूली के पत्तों के साथ बनाया जाता है। इसमें फाइबर और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स होते हैं, ये लो-कैलोरी भी होता है। इसमें विटामिन-के, ए और सी भरपूर मात्रा में मिलते हैं। इनके सेवन से अस्थमा, हार्ट की प्रॉब्लम्स से राहत मिलती है। यहां तक कि शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी कम करने में सरसों का साग काम करता है। 

पेट, फेफडे के लिए भी है काम का
सरसों के साग में एंटीऑक्सीडेंट होता है। ये शरीर को फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं और कई दूसरी गंभीर बीमारियों से बचाता है। इसके सेवन से ब्लैडर, पेट, ब्रेस्ट, फेफड़े, प्रोस्टेट और ओवरी कैंसर से बचाव होता है।

pc- ndtv, hindustan,1MG
 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.