Health Tips: ज्यादा ग्रीन टी पीने से हो सकती हैं ये पांच परेशानियां, जान लें आप

Hanuman | Saturday, 01 Feb 2025 05:04:25 PM
Health Tips: Drinking too much green tea can cause these five problems, you should know about them

इंटरनेट डेस्क। बहुत से लोगों द्वारा नियमित रूप से ग्रीन टी का सेवन किया जाता है। ये हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होती है। हालांकि इसकी अति भी बुरी होती है। ज्यादा ग्रीन टी पीने से सेहत को लाभ के स्थान पर हानि हो सकती हैं।

आज हम आकको ज्यादा ग्रीन टी पीने से सेहत को होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। बहुत ज्यादा ग्रीन टी पीने से आपको स्किन एलर्जी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं इसक ज्यादा सेवन करेन से डाइजेस्टिव सिस्टम में गड़बड़ी हो सकती है। इसके कारण आपको एसिडिटी, गैस और पेट दर्द की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

वहीं इसके कारण शरीर में विटामिन बी की कमी भी हो सकती है। इसी कारण कारण से आपको सोच समझकर ही ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए। इससे आपको दांतों की समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। ग्रीन टी में मिलने वाला टैनिन दांतों को खराब कर सकता है।  वहीं आपको अनिद्रा और नींद की कमी की परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है।

PC: freepik.

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From jagran



 


Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.