Health Tips: तेज चाय पत्ती पीना सेहत के लिए होता है हानिकारक, झेलनी पड़ सकती हैं ये पांच परेशानियां 

Hanuman | Monday, 24 Mar 2025 01:23:53 PM
Health Tips: Drinking strong tea leaves is harmful for health, you may have to face these five problems

इंटरनेट डेस्क। देश में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा दिन की शुरुआत ही चाय के साथ की जाती है। बड़ी संख्या में लोग चाय में बहुत ज्यादा पत्ती डालकर पीते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो ये खबर आपके काम की है।

आपको बता दें कि ज्यादा चाय पत्ती आपको नुकसान पहुंचा सकती है। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि तेज चाय पत्ती पीने के कारण आपको  स्वास्थ्य से जुड़ी क्या परेशानियां हो सकती है। तेज चाय पत्ती पीने के कारण आप बीपी के शिकार बन सकते हैं, नींद की कम आ सकती है, पेट खराब हो सकता है, दांतों की समस्याएं आ सकती हैं और दिल से जुड़ी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।

तेज चाय पत्ती में कैफीन की उच्च मात्रा अधिक होती है, जो कई बीमारियों का कारण बनती है। इसी कारण से तेज चाय पत्ती का सेवन करने से उच्च रक्तचाप हृदय रोग, स्ट्रोक, और किडनी रोग का आपको सामना करना पड़ सकता है। इसके कारण नींद भी प्रभावित होती है।

PC: navbharattimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From jagran



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.