Health Tips: इन चीजों के साथ भूलकर भी नहीं करें दही का सेवन, खराब हो सकती है सेहत

Samachar Jagat | Thursday, 17 Oct 2024 05:04:31 PM
Health Tips: Do not consume curd with these things, it can harm your health

By Hanuman Kasotiya
इंटरनेट डेस्क।
दही में कई विटामिन, मिनरल, एंटीऑक्सीडेंट्स और प्रोबायोटिक्स मिलते हैं। इसी कारण ये हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होती है। बहुत से लोग दही का नियमित रूप से सेवन करना पसंद करते हैं। हालांकि कुछ चीजों के साथ दही का सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

आज हम आपको उन्हीं चीजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। खट्टे फल और दही दोनों का एक साथ सेवन नहीं करें। इनसे पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं दही के साथ मछली का सेवन भी नहीं करें। ऐसा करने से टॉक्सिक पदार्थ बन शरीर में बन सकते हैं।

इससे पाचन तंत्र को नुकसान हो सकता है। अंडे और दही का एक साथ सेवन करने से पाचन बिगड़ सकता है। इससे अपच, पेट दर्द और कब्ज की समस्या का आपको सामना करना पड़ सका है। अचार के साथ भी दही का सेवन करना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

PC:  freepik
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.