Health Tips: सर्दी के मौसम में सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है सेब, जान लें आप

Hanuman | Friday, 20 Oct 2023 03:38:22 PM
Health Tips: Apple is very beneficial for health in winter season, know this

इंटरेनट डेस्क। कुछ ही दिनों बाद सर्दी अपने रंगत में आने वाली है। इस मौसम में लोगों को अपनी सेहत का विशेष रूप से ध्यान रखना होता है। इसी कारण से लोगों को इस मौसम में ज्यादा पौष्टिक चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

आज हम आपको एक फल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो सर्दी के मौसम में सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। आज हम सेब के बारे में बात कर रहे हैं, सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। सर्दी के मौसम में सेब सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

इसमें मौजूद विटामिन-सी से इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में सहायता मिलती है। इसके अलावा इस फल में फाइबर, पेक्टिन और एंटी ऑक्सीडेंट गुण मिलते हैं, जो आंत के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में उपयोगी है। सेब डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बहुत ही लाभकारी होता है। 

PC: starkbros, oddbox, parade   



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.