Health: डिलीवरी के बाद दोबारा नॉर्मल पीरियड्स शुरू होने में कितना समय लग जाता है, जानें

Samachar Jagat | Thursday, 26 Sep 2024 01:39:35 PM
Health: Know how long it takes for normal periods to start again after delivery

pc: zeenews

नौ महीने जब माँ के पेट में शिशु पल रहा होता है तो बाहरी तौर पर ही नहीं बल्कि अंधरुनी तौर पर भी मां के शरीर में कई बदलाव होते हैं। इसी के कारण डिलीवरी के बाद वापस से नॉर्मल पीरियड्स शुरू होने में समय लगता है। 

आपको बता दें कि कुछ महिलाओं को डिलीवरी के 40 दिन बाद पीरियड्स आना शुरू हो जाते हैं जबकि कई को 1 साल भी लग सकते हैं। इसके साथ ही अगर डिलीवरी के बाद पीरियड्स आ भी जाए तो भी ये जरूरी नहीं कि उसके अगले महीने भी पीरियड्स आए। वहीं पीरियड्स मिस होने पर दोबारा प्रेग्नेंसी के चांस भी बढ़ जाते हैं। 

ब्रेस्टफीडिंग पर है निर्भर

अगर मां बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग कराती है तो पहला पीरियड आने में 8 सप्ताह और उससे अधिक का समय लग सकता है। वहीं अगर ऐसा नहीं है तो पीरियड्स आने में 6 हफ्ते तक लग सकते हैं। 

डिलीवरी के बाद पहला पीरियड

डिलीवरी के बाद पहला पीरियड का अनुभव हर महिला के लिए अलग होता है।  लेकिन आमतौर पर पेट के आस-पास तेज दर्द और ब्लड का भारी फ्लो काफी हेवी होता है। इस दौरान ब्लड क्लॉट्स भी दिखाई देते हैं। 

सी-सेक्शन हो तो पीरियड्स

सिजेरियन डिलीवरी हो तो पीरियड्स नॉर्मल डिलीवरी की तरह ही 6-8 हफ्ते में होता है। लेकिन इसके बाद पीरियड्स में ज्यादा ब्लीडिंग और पेन हो सकता है। क्योंकि जब ऑपरेशन हो रहा होता है तो प्रेगनेंसी के दौरान अंदर आराम करने वाले सभी एंडोमेट्रियल टिश्यू बाहर आ जाते हैं। 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.