Hair Care Tips: बालों को नेचुरली काला करने के लिए इस प्रकार करें आंवले का उपयोग

Samachar Jagat | Monday, 08 Jul 2024 01:35:17 PM
Hair Care Tips: Use Amla in this way to blacken hair naturally

इंटरनेट डेस्क। आंवला सेहत और त्वचा के साथ ही बालों के लिए भी बहुत ही लाभकारी होता है। इसका उपयोग कर बालों से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों को दूर किया जा सकता है। इससे सफेद बालों की परेशानी से निजात पाया जा सकता है।

रूखे, बेजान और झड़ते बालों की समस्या को दूर करने के लिए भी इसका उपयोग किया जा सकता है।  फाइटो-न्यूट्रिएंट्स, विटामिन और कई जरूरी खनिज से भरपूर आंवला स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने और डैंड्रफ की समस्या से निजात दिलाने में उपयोगी है। ये बालों को नेचुरली काला करने में भी उपयोगी है।

इसके लिए आप भृंगराज तेल में आंवला पाउडर मिलाकर इसे सोने से पहले बालों में लगा लें। इसके बाद सुबह उठकर इसे शैम्पू की मदद से वॉश कर लेना है। इसका आप मेहंदी में भी मिलाकर उपयोग कर सकते हैं। ये बालों के लिए बहुत ही उपयोगी है। आपको आज ही इसका उपयोग करना चाहिए। 

PC: freepik
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.