Hair Care Tips: बढ़ती उम्र में बालों को सफेद होने से बचाने के लिए कर लें ये घरेलू उपाय, मिलेगा फायदा 

Samachar Jagat | Wednesday, 10 Jul 2024 01:24:21 PM
Hair Care Tips: To prevent hair from turning grey with increasing age, try these home remedies, you will get benefit

इंटरनेट डेस्क। बढ़ती उम्र के साथ-साथ लोगों को सेहत के साथ ही बालों से जुड़ी परेशानियों का भी सामना करना पड़ जाता है। इस दौरान बालों का सफेद होना एक आम बात है। आज आपको घर में मिलने वाली कुछ चीजों के बारे में जानकारी देेने जा रहे हैं, जिनके माध्यम से आप बढ़ती उम्र में बालों को सफेद होने से रोक सकते हैं। 

मेंहदी और तेजपत्ता इस काम के लिए बहुत ही उपयेागी है। इन दोनों चीजों से बालों का रंग गहरा हो सकता है। इसके लिए आप दो कप पानी में में आधा कप सूखी मेंहदी और 3- 4 तेजपत्ते को उबाकर इसे मिश्रण को ठंडा कर लें। अब इसे बालों पर लगा लें। आधे घंटे बाद फिर से शैम्पू से धो लें। 

आंवला भी बालों को कुदरती रूप से काला बनाने के लिए उपयोगी है। इसके लिए आप  सूखे हुए आंवला पाउडर को लोहे के बर्तन में रात भर भिगोकर कर रख इसे बालों में लगाएं और एक घंटे बाद नॉर्मल पानी से इसे धो लें। इससे आपको लाभ मिलेगा। 

PC: freepik 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.