Hair Care Tips: आंवले का इस प्रकार बना लें मास्क, उपयोग करने से चमक जाएंगे बाल

Samachar Jagat | Friday, 13 Sep 2024 04:35:58 PM
Hair Care Tips: Make a mask of Amla in this way, hair will shine after using it

इंटरनेट डेस्क। खराब लाइफस्टाइल के कारण लोगों को बालों से भी जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। आज हम आपको एक घरेलू हेयर मास्क के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसका उपयोग कर आप बालों को मजबूत और चमकदार बना सकते हैं।

आज हम आपको आंवला के मास्क के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आंवला विटामिन-सी और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता इसी कारण ये बालों को मजबूत और चमकदार बनाने में उपयोगी है। आप आंवले के पाउडर को एक बर्तन में डालकर इसमें पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।

इसके बाद इस हेयर मास्क को अपने बालों पर 20 मिनट के लिए लगा लें। इसके बाद बालों को ठंडे पानी से धो लें। आप इस हेयर मास्क का सप्ताह में दो बार उपयोग कर सकते हैं। इससे आपके बालों में गजब का निखार आ जाएगा। इसका उपपयोग करने से किसी भी प्रकार के साइड इफेक्ट्स का सामना नहीं करना पड़ेगा।

PC: freepik
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.