Hair Care Tips: अंगूर के बीज बढ़ा देते हैं बालों की चमक, इस प्रकार करें उपयोग

Samachar Jagat | Saturday, 08 Jun 2024 02:13:42 PM
Hair Care Tips: Grape seeds increase hair shine, use them in this way

इंटरनेट डेस्क। विटामिन-सी से भरपूर होने के कारण अंगूर भी हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि अंगूर के बीज भी हमारे लिए बहुत ही उपयोगी है। पोषक तत्वों, एंटीऑक्सीडेंट और हेल्दी फैट से भरपूर होने के कारण ये बीज बालों के लिए कई प्रकार से उपयोगी है। 

अंगूर के बीज का तेल का उपयोग करने से बालों से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियां दूर हो जाती हैं। डैंड्रफ की समस्या को दूर करने में अंगूर के बीज का तेल लाभकारी होता है। इस तेल में रूसी से लडऩे की क्षमता है। इसका उपयोग कर हम बालों की चमक को भी बढ़ा सकते हैं। रूखे और बेजान नजर आने वाले बालों में अंगूर के बीज के तेल का उपयेाग करें।

ग्रेपसीड ऑयल नेचुरल हेयर कंडीशनर के उपयोगी है। इससे आपके बालों में गजब का निखार आएगा। ये तेल ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने में भी उपयोगी होता है। ये बालों के पोर्स में पोषक तत्वों और ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाने में उपयोगी है। 

PC:  freepik 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.