Hair Care Tips: मानसून मेें बालों की परेशानियों से बचने के लिए अपना लें ये टिप्स

Samachar Jagat | Monday, 22 Jul 2024 02:23:34 PM
Hair Care Tips: Follow these tips to avoid hair problems in monsoon

इंटरनेट डेस्क। मानसून के सीजन में लोगों को बालों से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। इस मौसम में कई लोगों को ऑयली और चिपचिपे बालों की परेशानी का सामना करना पड़ जाता है। आज हम आपको कुछ घरेलू उपायों के बारे में जानकारी देेने जा रहे हैं। इससे आप बालों को ऑयल फ्री और सिल्की बना सकते हैं। 

इस मौसम में एंटी-डैंड्रफ शैम्पू का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। हेयर क्रीम या वैक्स लगाने से भी बचना चाहिए। ये बालों से जुड़ी परेशानी को बढ़ा सकते हैं।  बहुत से लोगों को बालों पर बार-बार हाथ फेरने की आदत होती है।  

मानसून में ऐसा करने से बैक्टीरिया के पनपने का खतरा बढ़ जाता है। इससे बाल गंदे होकर चिपचिपे भी बनने लगते हैं। आपको ये बुरी आदत को छोड़ देना चाहिए। वहीं इस मौसम में स्कैल्प को साफ रखना चाहिए। कॉफी और दही को मिलाकर स्कैल्प पर मसाज कर कर सकते हैं। इससे आपको बालों की परेशानी से छुटकारा मिलेगा। 

PC: freepik
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.