Government scheme: इस योजना में अब महिलाओं को बढक़र मिलेगा मासिक भत्ता, जान लें आप

Hanuman | Friday, 13 Oct 2023 12:33:44 PM
Government scheme: Now women will get increased monthly allowance in this scheme, know this

इंटरनेट डेस्क। सरकार की ओर से महिलाओं के हित में कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन्हीं में मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा चलाई जा रही लाडली बहना योजना भी एक है। इस योजना के माध्यम से सरकार की ओर से महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जा रही है।

हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार की ओर से लाभार्थियों को दिए जाने वाले भत्तों में इजाजा किया गया था। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मासिक भत्ता राशि 1,000 रुपए से बढ़ाकर 1,250 रुपए करने का निर्णय लिया था।

5 मार्च 2023 को शुरू हुई लाडली बहना योजना का लाभ मध्य प्रदेश में जन्म लेने वाली महिलाओं को ही मिलेगा। 21 से 60 वर्ष की आयु वर्ग की सभी महिलाएं योजना का लाभ लेने के लिए पात्र है। इस योजना में विवाहित, विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को लाभ मिलेगा।  

PC:  fortuneindia



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.