Government scheme: दीपावली से पहले इन महिलाओं को मिलेगा फ्री में गैस सिलेंडर 

Hanuman | Thursday, 02 Nov 2023 12:29:39 PM
Government scheme: Before Diwali, these women will get free gas cylinder

इंटरनेट डेस्क। सरकार की ओर से गरीब लोगों के हित में कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। अब दीपावली के त्योहार से पहले उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए लिए अच्छी खबर आई है। खबर ये है यहां की योगी आदित्यनाथ सरकार ने महिलाओं को बेहद शानदार तोहफा दिया है।  

सीएम योगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में अब प्रदेश में 1.75 करोड़ परिवारों को मुफ्त गैस सिलेंडर प्रदान करने का फैसला किया गया है।  गौरतलब है कि  विधानसभा चुनाव के समय भाजपा की ओर से दीपावली व होली के अवसर पर महिलाओं को 1 गैस सिलेंडर फ्री में देने का वादा किया था।

इसी के तहत अब यहां वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने जानकारी दी कि दीपावली के पहले प्रदेश के लगभग 1.75 करोड़ परिवारों को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर मिलेगा। इसके तहत उज्ज्वला योजना के प्रत्येक लाभार्थी के खाते में 660 रुपए योगी सरकार की ओर से डाले जाएंगे। वहीं केंद्र सरकार की ओर से 300 रुपए बतौर सब्सिडी दी जाएगी। 
 

PC: zoomnews



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.