- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) की ओर से आबकारी विभाग, मध्यप्रदेश के अन्तर्गत आबकारी आरक्षक पदों की सीधी निकाली है। इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। मध्य प्रदेश में इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 फरवरी 2025 से किया जा सकता है। अभ्यर्थियों के पास 1 मार्च 2025 तक आवेदन किया जा सकता है।
भर्ती का विवरण:
पदों का नाम: आबकारी आरक्षक
आवेदन करने की अन्तिम तारीख: 1 मार्च 2025
आयु सीमा: अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 33 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आधिकारिक वेबसाइट से पूरी जानकारी हासिल की जा सकती है।
इस प्रकार करें आवेदन: इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://esb.mp.gov.in/ से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं।
PC: nansa
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें