Ganesh Chaturthi 2023: जान ले आप भी गणेश चतुर्थी पर पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा के दौरान करना ना भूले ये काम

Shivkishore | Monday, 18 Sep 2023 01:19:03 PM
Ganesh Chaturthi 2023: Know the auspicious time of worship on Ganesh Chaturthi, do not forget to do this work during the worship.

इंटरनेट डेस्क। भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्थी को श्री गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। यानी के इस साल यह पर्व 19 सितंबर को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान की पूजा अर्चना कर उनको भोग लगाया जाता है। माना जाता है कि गणेश चतुर्थी के दिन गणेश जी का प्राकट्य हुआ था। तो आए जान लेते है की कब आप पूजा कर सकते है और मूहुर्त क्या रहेगा।

मुहूर्त
शुभ योग और अभिजित मुहूर्त में गणेशजी की स्थापना से आपको कई लाभ होंगे। ऐसे में आप सुबह 11.48 से 12.36 तक सर्वश्रेष्ठ अभिजीत मुहूर्त है, तब आप पूजा कर सकते है। 

कैसे करें पूजा
गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना दोपहर के समय करें। कलश स्थापित करें। घी का दीपक जलाएं। लड्डूओं का भोग लगाएं, दूब ,पान का पत्ता अर्पित करें। गणेश जी के मंत्रों का जाप करें। प्रसाद का वितरण करें और अन्न-वस्त्र का दान करें। चतुर्थी के दिन या पूजा के समय पीले या सफेद वस्त्र धारण करें। 

pc- jagran
 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.