Breakfast Recipe: आप भी सुबह सुबह बना सकते है नाश्ते में पनीर टिक्का सैंडविच

Shivkishore | Monday, 22 May 2023 02:26:02 PM
Breakfast Recipe: You can also make Paneer Tikka Sandwich for breakfast

इंटरनेट डेस्क। सुबह-सुबह ब्रेकफास्ट अगर आपको बढ़िया और हेल्दी मिल जाए तो फिर आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। एसे में हर किसी के मन में रहता है की क्या नाश्ता बनाया जाए। ऐसे में आज आपके लिए लाए है पनीर टिक्का सैंडविच बनाने की रेसिपी। जो आपको जरूर पसंद आएगी।

सामग्री
पनीर - 200 ग्राम
ब्रेड स्लाइस - 4
चीज़ क्यूब - 2
ओरिगेनो - जरुरत के अनुसार
नमक - स्वादानुसार
टमाटर - 2 बड़ा
बटर - जरुरत के मुताबिक
चिली फ्लेक्स - 1 टी स्पून
पिज्जा सॉस - 1 टी स्पून

विधि
पनीर टिक्का सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले आपको चीज़ क्यूब को लेकर उसे कद्दूकस कर लेना है। इसके बाद आपको टमाटर को गोल-गोल टुकड़े काट लेना है। सके बाद पनीर को पतले-पतले चौकोर टुकड़ों में काटकर रख लें। इसके बाद ब्रेड स्लाइस लें और उसके ऊपर बटर, चिली फ्लेक्स और पिज्जा सॉस को चारों ओर लगा दें।

इसके बाद ब्रेड स्लाइस के ऊपर टमाटर, पनीर के टुकड़े रखें। अब ब्रेड स्लाइस पर कद्दूकस किया चीज़ चारों और फैला दें। इसके बाद ब्रेड स्लाइस के ऊपर चुटकीभर नमक छिड़क दें। इसके बाद दूसरी ब्रेड स्लाइस से इसे ढ़क पैक कर दे। इसके बाद आपको सैंडविच को एक पॉट में रखे और माइक्रोवेव में रखकर 2 मिनट तक सेकें। पनीर टिक्का सैंडविच बनकर तैयार है। 

pc- khana.behindtalkies.com



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.