Beauty Tips: ज्यादा मेकअप करने से महिलाओं को झेलनी पड़ सकती हैं ये परेशानियां, जान लें आप

Samachar Jagat | Wednesday, 07 Aug 2024 03:11:27 PM
Beauty Tips: Women may have to face these problems due to excessive makeup, you should know

इंटरनेट डेस्क। बहुत सी महिलाएं रोजाना अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए मेकअप करती हैं। इसके लिए वह कई प्रकार के महंगे ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का उपयोग करती हैं। बहुत ही कम महिलाओं को पता होगा कि रोजाना मेकअप करने के साइड इफेक्ट्स भी होते हैं।

इसके कारण महिलाओं को त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। ज्यादा मेकअप का उपयेाग करने से कम उम्र में ही झुर्रियों और फाइन लाइन्स की परेशानी महिलाओं को झेलनी पड़ सकती हैं। अब मेकअप को रात में सोने से पहले हटाया नहीं जाता है तो ये बड़ी परेशानी का कारण भी बन सकता है। इसी कारण सोने से पहले आप फेस को क्लीन करें।

महिलाओं को स्किन टाइप के मुताबिक एक अच्छे मॉइश्चराइजर का उपयोग करना चाहिए। ज्यादा मेकअप करने से कम उम्र में ही महिलाओं में बुढ़ापे के लक्षण नजर आने लगते हैं। इसी कारण महिलाओं को ज्यादा मेकअप नहीं करना चाहिए।

PC:  jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.