Beauty tips: शहद का इस प्रकार कर लें उपयोग, चेहरे पर आएगा गजब का निखार

Hanuman | Wednesday, 09 Oct 2024 05:18:21 PM
Beauty tips: Use honey in this way, it will bring amazing glow on your face

इंटरनेट डेस्क। शहर हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसके माध्यम से हम अपने चेहरे की खूबसूरती को भी बढ़ा सकते हैं। अपनी त्वचा को चमकदार और कोमल बनाने के लिए आप शहद और दही से बने फेस मास्क का उपयोग कर सकते हैं।

दही में मिलने वाला लैक्टिक एसिड त्वचा को एक्सफोलिएट करने के साथ ही डेड स्किन सेल्स को हटाने में उपयेागी है। आप इसके लिए एक बर्तन में एक कप दही, दो बड़े चम्मच नारियल का तेल और दो बड़े चम्मच कच्चा शहद अच्छे से मिला लें। अब इस मिश्रण को आप 10-15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। इसके बाद ठंडे पानी से अपने चेहरे को धो लें।

सप्ताह में एक या दो बार इसका उपयोग करने से आपकी त्वचा निखर उठेगी। वहीं त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियां भी दूर हो जाएंगी। आपको आज से ही इसका उपयोग करना शुरू कर देना चाहिए।

PC:  freepik
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.