Beauty tips: दालचीनी का इस प्रकार कर लें उपयोग, दूर हो जाएगी कील- मुंहासों की परेशानी

Hanuman | Friday, 21 Jun 2024 01:26:05 PM
Beauty tips: Use cinnamon in this way, the problem of pimples and acne will go away

इंटरनेट डेस्क। दालचीनी का उपयोग कर खाने का स्वाद और खुशबू बढ़ाई जाती है। ये त्वचा के लिए भी बहुत ही लाभकारी होता है।  इसमें मौजूद न्यूट्रिशन सेहत और स्किन के लिए भी उपयोगी है।

एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर दालचीनी से आप कील-मुंहासों से छुटकारा पा सकते हैं। ये एक नेचुरल एक्सफोलिएटर है जिसकी मदद से आप चेहरे की चमक को बढ़ा सकते हैं। ये कील- मुंहासों का सफाया करने में उपयोगी है। आप स्किन केयर रूटीन में इस शामिल कर इस परेशानी से बच सकते हैं।

दालचीनी में एंटीबैक्टीरियल तत्व मिलते हैं जो पिंपल्स की समस्या दूर करने में उपयोगी है। आप दालचीनी तेल की 3 से 4 बूंद, एक चम्मच के बराबर शहद मिलाकर फेस पैक बना लें। अब आप इसे चेहरे पर लगा लें। दस मिनट बाद चेहरे को पानी धो लें। ऐसा करने से आपके चेहरे की चमक बढ़ जाती है। आपको आज ही ये उपाय कर लेना चाहिए।

PC: 1mg, freepik
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.