Beauty Tips: चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो लाने के लिए करें ये घरेलू उपाय, मिलेगा फायदा

Samachar Jagat | Tuesday, 15 Oct 2024 03:52:55 PM
Beauty Tips: Try these home remedies to bring instant glow on your face, you will get benefit

इंटरनेट डेस्क। दीपों का त्योहार दिवाली जल्द ही आने वाला है। दीपावली के त्योहार के आने से महिलाओं को घरेलू कामों के कारण समय नहीं मिल पाता है। इसी कारण वह अपनी त्वचा पर ध्यान नहीं दे पाती है।

इसी कारण महिलाओं को चाहिए रहता है इंस्टेंट ग्लो। आप हम आपको एक घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिसके माध्यम से आप पार्लर के महंगी फेशियल को छोड़ घर पर ही अपने चेहरे पर ग्लो ला सकती हैं। इसके लिए आप घर पर ही एक फेस मास्क बना सकती हैं।

इसके लिए आपको केले और ओट्स का फेस मास्क बनाना होगा। इससे आपके चेहर पर गजब का निखार आ जाएगा। इसके लिए आप एक बर्तन में एक पका हुआ केला और दो टेबलस्पून ओट्स मिला लें। अब इन दोनों ही चीजों का पेस्ट तैयार कर इसे चेहरे पर 20-30 मिनट के लिए लगा लें। इसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। ऐसा करने से आपके चेहरे पर गजब का निखार आ जाएगा।

PC: freepik
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.