Beauty Tips: चेहरे पर डार्क सर्कल से बचने के लिए बना लें इन बुरी आदतों से दूरी, मिलेगा फायदा 

Samachar Jagat | Saturday, 17 Aug 2024 02:16:43 PM
Beauty Tips: To avoid dark circles on the face, stay away from these bad habits, you will get benefit

इंटरनेट डेस्क। आज के समय में खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण लागों को त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। इनमें चेहरे पर डार्क सर्कल होना भी एक है। वहीं कुछ बुरी आदतों के कारण भी लोगों को इस परेशानी से जूझना पड़ सकता है।

आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं। जरूरी से ज्यादा मोबाइल या लैपटॉप का उपयोग करना भी परेशानी का एक कारण होता हे। ज्यादा मोबाइल या लैपटॉप का उपयोग करने से आंखों पर जोर पड़ता है। इसी कारण से आंखों के आसपास की स्किन काली पडऩे लगती है।

इसी कारण आपको जरूरत से ज्यादा मोबाइल या लैपटॉप का उपयोग करने ये बचना चाहिए। वहीं बहुत से लोगों की कम मात्रा में पानी पीने की आदत होती है। आप आज ही इस आदत को खत्म कर दें। शरीर में पानी की कमी होने के कारण भी लोगों को इस परेशानी का सामना करना पड़ जाता है। 

PC: allaboutvision
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.