Beauty Tips: चेहरे की खूबसूरती बढ़ा देती हैं गुलाब की पंखुड़ियां, बस इस प्रकार कर लें उपयोग

Hanuman | Thursday, 27 Jun 2024 01:30:13 PM
Beauty Tips: Rose petals enhance the beauty of the face, just use them in this way

इंटरनेट डेस्क। गुलाब की पंखुडिय़ां हमारी सेहत के साथ ही त्वचा के लिए भी बहुत ही लाभकारी होती हैं। इसकी सहायता से हम चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं। ये विटामिन और एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं। इसका उपयोग कर आप अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं। 

गुलाब की पंखुडिय़ां एक नेचुरल क्लींजर हैं। आप इसक पाउडर को एक बर्तन में डालकर इसमें कच्चे दूध को मिला लें। इसके बाद आप इसे चेहरे पर लगा लें। ऐसा करने से चेहरा साफ होता है और चेहरे की चमक बढ़ जाती है। ये एक अच्छा फेस क्लींजर होने के साथ एक अच्छा टोनर भी होता है।

ये बेहतरीन एक्सफोलिएटर का काम भी करता है। आपको आज ही अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए ये घरेलू उपाय कर लेना चाहिए। इससे त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियां भी दूर हो जाएंगी। इसके किसी भी प्रकार के साइड इफेक्ट्स भी नहीं है।

PC: onlymyhealth
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.