Beauty Tips: इस घरेलू उपाय से बढ़ा लें चेहरे की खूबसूरती

Samachar Jagat | Thursday, 18 Jul 2024 01:32:17 PM
Beauty Tips: Increase the beauty of your face with this home remedy

इंटरनेट डेस्क। अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं। मौसम में बदलाव के कारण भी लोगों को त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है।  आज हम आपको एक फेस स्क्रब के बारे में बताने वाले हैं, जिससे आप आसानी से घर पर स्क्रब कर अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। 

इसके लिए आप लेमन, हनी और चीनी का स्क्रब बना लें। ये नेचुरली ब्लैकहेड्स हटाने का ये सबसे अच्छा घरेलू उपाय है। आप एक बर्तन में एक कप चीनी डालकर इसमें  आधा कप जैतून का तेल, एक बड़ा चम्मच शहद और एक बड़ा चम्मच नींबू का रस मिला लें।

अब आप इसे अपने चेहरे पर लगा लें। कुछ मिनट एक्सफोलिएट करने के बाद आप अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। ऐसा करने से आपके चेहरे पर गजब का निखार आ जाएगा। चेहरा चमक उठेगा। 

PC: freepik
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.