Beauty Tips: एलोवेरा से इस प्रकार बढ़ा लें आपके चेहरे की खूबसूरती

Samachar Jagat | Thursday, 13 Jun 2024 01:34:14 PM
Beauty Tips: Increase the beauty of your face with Aloe Vera in this way

इंटरनेट डेस्क। एलोवेरा हमारी सेहत ही नहीं, त्वचा के लिए भी बहुत ही लाभकारी होता है। उपयोग कर एजिंग के लक्षणों को धीमा किया जा सकता है। वहीं आप गर्मी के इस मौसम में एलोवेरा क माध्यम से पिंपल फ्री स्किन भी पा सकते हैं।  

एक नेचुरल क्लींजर की तरह भी काम करता है। इसके लिए आपको इसका फेस पैक के रूप में उपयोग करना होगा। आप खीरा, दही एलोवेरा जेल और नींबू का रस से ये फेस पैक बना सकते हैं। 

आप इसे बनाने के लिए एक बर्तन में 2 चम्मच दही डालकर इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदें और 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिला लें। अब खीरे टुकड़े को इस तैयार पैक में डुबो लें। अब आप खीरे टुकड़े को पूरे फेस पर रगड़ें।

आप लगभग 5 मिनट तक खीरे से फेस मसाज कर लें। इसके बाद इसे थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। अब आप अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इससे आपके चेहरे पर गजब का निखार आ जाएगा।

PC: freepik
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.