Beauty Tips: इन चीजों को डाइट में कर लें शामिल, बढ़ जाएगी चेहरे की खूबसूरती

Hanuman | Monday, 27 Jan 2025 04:27:02 PM
Beauty Tips: Include these things in your diet, facial beauty will increase

इंटरेनट डेस्क।  कोलेजन हमारे शरीर के लिए बहुत ही उपयोगी है। शरीर में पाया जाने वाला ये प्रोटीन त्वचा, हड्डियों, जोड़ों और अन्य टिश्यूज की मजबूत के लिए बहुत ही उपयोगी है। इसकी सहायता से त्वचा चमकदार और जवां बनती है।

उम्र बढऩे के साथ शरीर में कोलेजन का उत्पादन कम होने से चेहरे का निखार कम होने लगता है। इसी काण त्वचा ढीली होने से चेहरे पर झुर्रियां पडऩे लगती हैं। आज हम आपको कुछ फूड्स के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो  शरीर में कोलाजेन बनाने में मदद करते हैं। इसके लिए आपको विटामिन सी से भरपूर फल- संतरा, नींबू, कीवी और स्ट्रॉबेरी जैसे फलों का सेवन करना चाहिए।

वहीं हरी पत्तेदार सब्जियां- पालक, केल और ब्रोकली का भी आप सेवन कर सकते हैं। ये सभी चीजें चहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में बहुत ही उपयोगी है। उनका सेवन करने से चेहरे पर गजब का निखार आ जाता है। आपको आज ही इन्हें अपनी डाइट में शामिल कर लेना चाहिए।

PC: freepik 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From jagran



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.