Beauty Tips: बेसन भी बढ़ा देता है चेहरे की चमक, बस इस प्रकार कर लें उपयोग

Samachar Jagat | Monday, 17 Jun 2024 01:22:06 PM
Beauty Tips: Gram flour also increases the glow of the face, just use it in this way

इंटरनेट डेस्क। बेसन से कई प्रकार की स्वादिष्ट डिशेज बनाई जाती हैं। इनका स्वाद हर किसी का दिन जीत लेता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि बेसन हमारी त्वचा के लिए भी बहुत ही लाभकारी होता है। इसके माध्यम से अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं।

आप इसका फेस पैक के रूप में भी उपयोग कर सकते हैं। आप आलू, बेसन और नींबू का मिलाकर फेस पैक बना सकते हैं। इसके लिए आप एक बर्तन में एक छोटे कच्चे आलू की प्यूरी बनाकर इसमें  आधा नींबू निचोड़ लें। अब आप इसमें एक चम्मच बेसन और गुलाब जल मिला लें। इस प्रकार से आपका फेस पैक बन जाता है। इसे अब आप अपने चेहरे और गर्दन पर लगा लें।

आधे घंटे बाद चेहरे और गर्दन को नॉर्मल पानी से धो लें। ऐसा करने से आपके चेहरे पर गजब का निखार आ जाएगा। चेहरे की चमक बढ़ जाएगी। इससे त्वचा से जुड़ी कई परेशनियां दूर हो जाएंगी। आपको आज ही ये फेस पैक बना लेना चाहिए।

PC:  freepik 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.