Beauty Tips: चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में उपयोगी है बादाम, इस प्रकार कर लें उपयोग 

Hanuman | Monday, 23 Oct 2023 02:54:20 PM
Beauty Tips: Almond is useful in enhancing facial beauty, use it in this way

इंटरेनट डेस्क। अगले महीने दीपावली का त्योहार आने वाला है। इस त्योहार पर सभी की इच्छा होती है कि वह अन्य से खूबसूरत नजर आए। आज हम आपको एक घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं।

अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आपको बादाम और चिरौंजी का उपयोग करना होगा। इसके लिए आपको दोनों चीजों को बिल्कुल बारीक पीसना होगा। अब इस मिश्रण को एक कटोरी में डालकर इसमें शहद, कच्चा दूध, ताजे एलोवेरा का जूस, गुलाबजल और थोड़ी सी हल्दी मिलानी होगी।

अब आप इस फेस पैक से हल्के हाथ से चेहरे की मसाज करें। इसे सूखने के बाद चेहरे को पानी से धो लें। आप सप्ताह में दो बार इसका उपयोग कर अपने चेहरे की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं। इनका उपयोग करने से चेहरे पर गजब का निखार आता है। आपको आज ही इसका उपयोग कर लेना चाहिए। 

PC:freepik 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.