वास्तु के अनुसार बेहद अशुभ होता है इस समय किया गया पैसों का लेनदेन, क्लिक कर जान लें

Samachar Jagat | Thursday, 03 Oct 2024 02:01:02 PM
According to Vastu, money transactions done at this time are extremely inauspicious, click to know

PC: India TV Hindi

वास्तु का हमारे जीवन में बहुत अधिक महत्व है। अगर वास्तु का पालन करते हुए सभी चीजें की जाए तो जीवन में सकारात्मकता और समृद्धि आती है। वास्तु शस्त्र में पैसों के लेनदेन के भी नियम और समय बताये गये हैं। इन्ही के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। 

घर में गरीबी का हो सकता है वास

पैसों के लेनदेन में यदि वास्तु का ध्यान नहीं रखा जाए तो गरीबी का वास हो सकता है। इसलिए इस बारे में जान लेना बेहतर है कि वास्तु के अनुसार पैसों का लेनदेन करने का सही समय क्या है और किस समय पैसों का लेनदेन करने से बचना चाहिए ?

किस समय नहीं करें पैसों का लेन-देन 

शाम का समय: शाम के समय आर्थिक लेन-देन से बचना चाहिए। सूर्यास्त के बाद पैसों का लेनदेन करना बेहद ही अशुभ होता है। 

PC:HerZindagi

सूर्योदय के तुरंत बाद 

सूर्योदय के तुरंत बाद भी पैसों का लेनदेन करने से बचना चाहिए। वित्तीय गतिविधियों के लिए ये समय सही नहीं है। 

ब्रह्म मुहूर्त के दौरान भी ना करें लेनदेन
ब्रह्म मुहूर्त, जो कि सूर्योदय से लगभग डेढ़ घंटे पहले का समय होता है उस समय भी वित्तीय लेनदेन नहीं करना चाहिए। क्योकिं ये समय आध्यात्मिक कार्यों के लिए होता है। 

पैसों के लेन-देन के लिए सही समय

सूर्योदय से पहले: सुबह सूर्योदय से पहले, पैसों का लेनदेन शुभ होता है। 

Pc: Lalluram

सूर्योदय के बाद और सूर्यास्त से पहले
सूर्योदय के कुछ घंटे बाद और सूर्यास्त के बीच का समय भी धन संबंधी गतिविधियों के लिए सही माना जाता है।

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.