9 May 2024 Rashifal: इन जातकों का व्यवसाय के हिसाब से दिन रहेगा बहुत ही शुभ, जान लें राशिफल

Hanuman | Wednesday, 08 May 2024 02:11:32 PM
 9 May 2024 Rashifal: The day will be very auspicious for these people in terms of business, know the horoscope

इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको 9 मई 2024 यानी गुरुवार के राशिफल के बारे में जानकारी देेने जा रहे हैं। गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। वहीं कई राशियों के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। 

मेष राशि: लोगों को अअपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। 
वृष राशि: व्यर्थ धन खर्च हो सकता है। निवेश करने से बचना सही रहेगा। 
मिथुन राशि: व्यवसाय के हिसाब से दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आर्थिक मामलों में फायदा मिलेगा। नौकरी मिल सकती है। 
कर्क राशि:  जमीन के मामले में नुकसान हो सकता है। खर्च में इजाफा हो सकता है। दिन मिला जुला रहेगा। 

सिंह राशि: उद्योग और व्यापार में महत्वपूर्ण कार्यों में सुधार आएगा। कॅरियर के हिसाब से दिन शुभ रहेगा। 
कन्या राशि: सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। आर्थिक विषयों पर फोकस बढ़ सकता है। महत्वपूर्ण कार्यां को करने में जल्दबाजी में करने से बचें। 
तुला राशि: उद्योग व्यापार में बेहतर प्रदर्शन करने का योग है। लाभ में इजाफा हो सकता है। 
वृश्चिक राशि: कॅरियर और व्यापार संतुलित बना रहने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। 

धनु राशि: संतान से अच्छा समाचार मिलने का योग है। आवश्यक कार्यां को तेजी से पूरा कर सकेंगे। कॅरियर में सफलता मिलेगी। 
मकर राशि: पारिवारिक विषयों में धैर्य बनाए रखना बहुत ही शुभ रहेगा। रक्त संबंधों को मजबूती मिलने की संभावना है। आर्थिक मामलों के हिसाब से दिन शुभ रहेगा। 
कुंभ राशि: वाणिज्यिक विषयों के हिसाब से दिन सकारात्मक रहेगा। शुभ समाचार मिलने के योग हैं। 
मीन राशि: आर्थिक मामलों के हिसाब से दिन शुभ रहेगा। आकर्षक प्रस्ताव मिल सकते हैं। शुभ सूचनाएं प्राप्त होने की पूरी संभावनाएं हैं। 

PC: aajtak, jansatta, oneindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.